इंद्री में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का दिव्य आयोजन शुरू

इंद्री(सुनील शर्मा)
आर्य समाज मंदिर इंद्री में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का दिव्य आयोजन शुरू किया गया । यह श्रीमद्भागवत कथा 16 मार्च से लेकर 23 मार्च तक चलेगी । पहले दिन कथा वाचक आचार्य दिनेश शरण ने भागवत कथा की महिमा का सुन्दर गान किया । उन्होने अपने कथा वाचन में बताया गया कि श्रीमद्भागवत एक भगवान का दिव्य स्वरूप है और श्री कृष्ण का स्वरूप है । उन्होने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा को सुनने मात्र से ही मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते है । उन्होने अपने कथा वाचन मे बताया कि धुंधुकारी अपने बुरे कर्मों के कारण प्रेत योनि में चला गया तब उसके भाई गोकर्ण ने उसे श्रीमद्भागवत कथा सुनाकर प्रेत योनि से मुक्ति दिलाई । भागवत कथा कामधेनु व कल्पवृक्ष के समान सम्पूर्ण इच्छाओं को पूरा करने वाला है । उन्होने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा की बहुत बड़ी महिमा है जो अपने सनातन धर्म व सनातन संस्कृति को छोडक़र इधर उधर भटक रहे हैं उनको यह कथा अपने धर्म में वापिस लाने काम करती है । जितना हो सके हमें उतना इस कथा के रस का पान करना चाहिए । इस मौके पर मास्टर जीया लाल वर्मा, कमल वर्मा, विजय वर्मा, गोपाल वर्मा, विराज, अजय, विक्रम,जीयांश,प्रीत, गोपाल, आनंद व सचिन कांबोज सहित काफी संख्या मे श्रद्धालु महिलाए उपस्थित रही ।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading
     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    दिल्ली नगर निगम (MCD) की इस सप्ताह की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत