बिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान

 महागठबंधन सरकार बनी तो फिर बिकेगी शराब?

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

बिहार में शराबबंदी कानून 2016 एक बार फिर सियासी बहस का केंद्र बन गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि अगर 2025 में महागठबंधन की सरकार बनती है तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर कर दिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने उससे भी बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार सत्ता में आई तो शराबबंदी पूरी तरह से खत्म कर दी जाएगी और शराब की बिक्री ठेका प्रथा के तहत फिर से शुरू होगी।

मीडिया से बातचीत में प्रतिमा दास ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले नीतीश सरकार ने पंचायत स्तर पर शराब की दुकानें खुलवाईं और फिर अचानक शराबबंदी लागू कर दी, जिससे माफिया हावी हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अनुमंडल या प्रखंड स्तर पर शराब की दुकानें फिर से खोलने की व्यवस्था की जाएगी, जहां मद्य निषेध विभाग निगरानी करेगा।

कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि शराबबंदी से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है और इससे अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के दौरान एक्साइज अधिकारियों पर शराब की दुकानें खुलवाने का दबाव डाला जाता था।

बिहार में शराबबंदी को लेकर पहले भी कई नेताओं ने बयान दिए हैं। जन सुराज अभियान के नेता प्रशांत किशोर और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी भी इस कानून को खत्म करने की वकालत कर चुके हैं। उनका मानना है कि शराबबंदी से अवैध शराब का कारोबार बढ़ा है और इससे गरीबों का शोषण हो रहा है।

बिहार की सियासत में शराबबंदी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। अब देखना होगा कि 2025 के चुनाव में जनता इस पर क्या फैसला देती है।

  • Related Posts

    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का साथ छोड़कर…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक 
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….