बिहार विधानसभा में तेजस्वी और विजय सिन्हा में तीखी नोकझोंक

 बीजेपी ने दी रोजा रखने की नसीहत

पटना।दीपक कुमार तिवारी।

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में राजनीतिक घमासान जारी है। मंगलवार को तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस हुई थी, वहीं बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बीच जबरदस्त तनातनी हो गई।

‘सदन में झूठ मत बोलिए’ – तेजस्वी ने साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा की ओर इशारा करते हुए कहा,
“क्या आपने नहीं कहा था कि बीजेपी का सीएम होगा तभी सभी सपने पूरे होंगे? हमारे पास इसका वीडियो है। सदन में झूठ मत बोलिए, यह लोकतंत्र का मंदिर है। आप टीका लगाए हैं, सनातनी आदमी हैं और झूठ बोल रहे हैं।”

 

विजय सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा,

 

“झूठ बोलने की जिम्मेदारी हमारी नहीं, आपकी है। मैं अपनी पार्टी के लिए पार्टी के अंदर बात करता हूं। आपको टीका से नफरत है, तो टोपी पहन लीजिए। टीका से नफरत करने वालों को टोपी पहन लेना चाहिए।”

 

बीजेपी का पलटवार – ‘तेजस्वी को रोजा रखना चाहिए’

 

इस गरमा-गरम बहस के बाद बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने मीडिया में तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा,
“तेजस्वी यादव को सनातनियों से इतनी एलर्जी क्यों है? तुष्टीकरण के लिए वे लगातार सनातन परंपरा का अपमान कर रहे हैं। रमजान का महीना चल रहा है, उन्हें रोजा रखना चाहिए। तेजस्वी और उनका पूरा परिवार सनातन विरोधी है।”

 

आरजेडी का जवाब – ‘हम टीका भी लगाते हैं, टोपी भी पहनते हैं’

 

 

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा,

 

“सनातन धर्म हमें सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है। झगड़ा धर्म का नहीं, बल्कि झूठ बोलने का है।”

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा,
“हम टीका भी लगाते हैं और टोपी भी पहनते हैं। लेकिन सवाल यह है कि जो लोग टीका लगाकर झूठ बोलते हैं, वे इसका जवाब दें।”

 

जेडीयू ने तेजस्वी पर कसा तंज:

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा,
“बिहार वसुधैव कुटुंबकम की धरती है। यहां मंदिर भी है, मस्जिद भी है, चर्च और गुरुद्वारा भी हैं। लेकिन तेजस्वी को यह अहसास होना चाहिए कि इसी बिहार में भ्रष्टाचारियों को कानून की भी टोपी पहनाई जाती है।”

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना