करैला गांव में पासवान समाज की बैठक

-उपेंद्र पासवान बने बंदरा प्रखंड अध्यक्ष
-समाज के लोगों ने रखे विचार

बंदरा। प्रखंड के बड़गांव पंचायत स्थित करैला गांव में पासवान समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपेंद्र पासवान ने की। बैठक में समाज के उत्थान, शिक्षा, आर्थिक स्थिति और संगठन को मजबूत करने पर गंभीर चर्चा हुई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जिले के 16 प्रखंडों में पासवान समाज का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बंदरा प्रखंड से हजारों लोग शामिल होंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से उपेंद्र पासवान को बंदरा प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, जिला महासचिव धनेश्वर पासवान समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें अजय पासवान (मरवन), राजू पासवान (मुशहरी), विद्यानंद पासवान (गायघाट), रामप्रवेश पासवान (कटरा), अवधेश पासवान (सकरा), मोहन पासवान (मुरौल) आदि शामिल थे।

इसके अलावा अवधेश पासवान, जयकिशन पासवान, अच्छेवर पासवान, उमेश पासवान, रिंकू देवी, कुसुम कुमारी समेत सैकड़ों लोगों ने बैठक में भाग लिया।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश