अखिलेश ने लगाया योगी सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप

लखनऊ| समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री हर शाम रिकॉर्डिग सुनते हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के सभी लैंडलाइन नंबर भी टैप किए जा रहे हैं।

यह आरोप उत्तर प्रदेश में उनके चार करीबी सहयोगियों पर आयकर अधिकारियों द्वारा छापेमारी के एक दिन बाद आया है।

यादव ने कहा कि छापेमारी इस बात का संकेत है कि भाजपा चुनाव हारने वाली है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘अनुपयोगी’ हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुकबंदी के रूप में ‘यूपी प्लस योगी’ को ‘उपयोगी’ कहा था, जिसके जवाब में अखिलेश ने तंज कसते हुए योगी को अनुपयोगी करार दिया।

अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए कांग्रेस द्वारा सौंपी गई स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा की रणनीति और तेज होगी।

अखिलेश ने कहा, “अभी तो आयकर विभाग आया है, प्रवर्तन निदेशालय आएगा, सीबीआई आएगा।”

सपा नेता ने कहा कि भाजपा ने इस साल की शुरूआत में हुए चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह के हथकंडे अपनाए थे और परिणाम सभी के सामने हैं।

अखिलेश ने कहा कि वह उन अधिकारियों से वाकिफ हैं जो ‘गंदी चाल चल रहे हैं’ और सत्ता में आने पर उनसे उचित तरीके से निपटेंगे।

आयकर विभाग ने शनिवार को उनके निजी सचिव गजेंद्र यादव, प्रवक्ता राजीव राय, पार्टी नेता मनोज यादव और एक दोस्त व कारोबारी राहुल भसीन समेत सपा नेताओं के यहां सिलसिलेवार छापेमारी की।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक