नगर निगम चुनावों में राजपूत समाज के लोगों को दिया जाए टिकट

करनाल, (विसु) : लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद राजपूत समाज ने एक बार फिर एकजुट होकर निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा टिकटों की मांग की है। इस संबंध में राजपूत सभा करनाल के प्रधान डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रधान डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की नगर निगम के चुनाव 2 मार्च को होने वाले हैं। करनाल नगर निगम में राजपूत समाज के वोट निर्णायक संख्या में है। पहले भी समाज के निगम पार्षद रहे हैं।इसलिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया जाता है कि नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी विभिन्न वार्डों में राजपूत समाज के लोगों को टिकट दे, ताकि राजपूत समाज को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने जो आवेदन लिए हैं उनमें कई वार्ड से समाज के लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए हैं। इन आवेदन पर गंभीरता से गौर किया जाए और कम से कम दो से तीन वार्डों में टिकट दिए जाएं। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, राजपूत सभा के महासचिव एडवोकेट बृजपाल राणा, एडवोकेट मानसिंह राणा, प्रवीण चौहान, अनिल चौहान सहित काफी संख्या में समाज सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading
    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नं. C-55, फेस-2, नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

    • By TN15
    • August 20, 2026
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!