मोतिहारी: लापता आयुष का मोतीझील में मिला शव, हत्या की आशंका

 जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी । शहर में पिछले पांच दिनों से गायब आयुष का शव कल देर शाम मोतीझील से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस शव को मोतीझील से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के सामने यह चुनौती है कि आयुष की हत्या हुई है या आत्म हत्या का मामला है। फिलहाल पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में जुटी है। बता दें कि मोतिहारी के रहने वाले एक पुजारी परिवार आलोक मिश्रा पूजा पाठ के जरिए परिवार का भरण पोषण करते हैं। लेकिन पुजारी जी का बेटा आयुष मिश्रा बचपन से पिता की गरीबी और संघर्ष को बचपन से मिटाने की चाह में खूब मन से पढ़ाई करता था। इंजीनियर बनने की चाह में आयुष जेईई मेन की तैयारी करता था, लेकिन परीक्षा वाले दिन सुबह 3 बजे अचानक वह घर से से गायब हो गया। घर में आयुष का चप्पल था पर वह घर से गायब था। गायब होने की सूचना पर आयुष के परिजनों ने अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर बहुत ढूंढा भी लेकिन आयुष का कहीं पता नहीं चला। गायब होने के पांचवें दिन मोतीझील में कल संध्या में एक शव मिला, जिसे देखकर राहगीरों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ में से ही किसी ने नगर थाना को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब मोतीझील बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान पांच दिन से गायब आयुष के रूप में की गई। पुलिस अब उसकी हत्या हुई है या आत्महत्या इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी है। हालांकि आयुष के परिजनों का कहना है कि उसका गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके गले पर निशान मिले हैं। उसके नाक से खून निकलना, आंख का काला होना शरीर पर कई और निशान उसकी हत्या होने की ओर इशारा कर रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!