मंगेतर से शादी की गुहार लगाने मां के साथ पहुंची दुल्हन, थोड़ी देर बाद मिला दोनों का शव

 गोपालगंज। कुचायकोट में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक महिला अपनी बेटी को लेकर उसके मंगेतर के घर आई थी। लेकिन यहां मामला कुछ ऐसा बढ़ा कि थोड़ी देर बाद परिजनों को मां और बेटी की मौत की सूचना मिली। मौत की सूचना मिलते ही इलाके में चारों तरफ सनसनी फैल गई। वही पुलिस मृतक मां और बेटी के शव को बरामद कर सदर अस्पताल में भेज दिया है। घटना कुचायकोट के जलालपुर गांव की है।
मृतकों में पश्चिमी चंपारण के ठकराहाँ थानाक्षेत्र के मलाही टोला निवासी मंतोष कुमार की पत्नी मीरा देवी और उनकी बेटी काजल कुमारी शामिल है। जानकारी के मुताबिक बेतिया के ठकराहा की रहने वाली काजल कुमारी का गोपालगंज के कुचायकोट के नेचुआ जलालपुर निवासी हरेंद्र मिश्रा के बेटे सूरज मिश्रा के साथ चार साल पहले शादी तय हुई थी। परिजनों के मुताबिक चार से लड़के के घरवाले शादी का आश्वासन दे रहे थे।
उनसे लगातार दहेज में पैसे की मांग भी की जा रही थी। काजल के परिजनों ने एलआईसी का इंश्योरेंस और लोन पर पैसे भी दिए थे। बावजूद इसके चार से साल से वे दहेज के लिए शादी से इनकार कर रहे थे। इसको लेकर लड़की पक्ष के द्वारा गोपालगंज और बगहा एसपी से गुहार भी लगाई गई थी। मृतक के बेटे आशीष मिश्रा ने बताया कि उनके घर पर फोन करके लड़के के घर वालों के द्वारा अपने घर बुलाया गया था। इसी बुलावे पर उसको मां और बहन कुचायकोट के नेचुआ जलालपुर आई थी। लेकिन यहां लड़का पक्ष के द्वारा मां और बेटी को जहर देकर दोनों की हत्या कर दी गई है।
वही सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दोनों मां और बेटी की मौत को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों मां और बेटी ने खुद से जहर खाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह शादी से लड़के का इनकार करना है। वह कुछ दिनों से लड़की पक्ष को टाल रहा था। जिसके बाद मां और बेटी बेतिया से गोपालगंज पहुंची थी। एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सभी बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए