वैशाली : प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल में शिक्षण अधिगम सामग्री मेला का आयोजन

वैशाली। मोहन कुमार सुधांशु । वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संकुल प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक विद्यालय गौरौल परिसर में शिक्षण अधिगम सामग्री मेला का आयोजन किया गया।मेला मे राम आशीष चौरशिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय धाने गौरौल से संध्या कुमारी,राजीव कुमार,कन्या मध्य विद्यालय गौरौल से सीमा कुमारी,रिंकू कुमारी,अखिलेश कुमार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौरौल से नाजिया तबसुम,मो रहमत,अस्वनी कुमार,मंगली महावीर एन पी एस धाने गौरौल रणजीत कुमार,नबाज शरीफ ने बच्चों को पढ़ाने के लिए कई तरह के रोचक तरीको की प्रदर्शनी लगाई।जिसकी जानकारी देते हुए बी आर पी पुष्पांजलि ने बतायी कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों के बीच पढ़ाई को आसान एवं रोचक बनाने के लिए पहले संकुल स्तर पर शिक्षण अधिगम सामग्री मेला आयोजित करने का निर्देश दिया है। जिसके निर्देश के अनुपालन में प्रखण्ड के 14 संकुल में से प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक विद्यालय गौरौल अंतर्गत विभिन्न चार विद्यालय के शिक्षकों ने प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को शब्द ज्ञान का आकार बनाकर दिखाया गया, ताकि आसानी से बच्चे समझ सके। कार्डबोर्ड पर शिक्षक द्वारा तरह- तरह के तरीकों से चित्रांकन कर लाया गया था।ताकि बच्चे इसे आसानी से समझ सके।मेला के कॉर्डिनेटर ललित किशोर कुमार एवं व्यवस्थापक मनोज कुमार के दिशानिर्देश में विभिन्न विषयों के चयनित शिक्षक मेला में अपना प्रोजेक्ट द्वारा दक्षता की पहचान को दिखाया।जिसका अवलोकन उपरांत निर्णायक मंडल में शिक्षक विकेश कुमार सिंह,रीता कुमारी गुप्ता,पूनम कुमारी ने सभी विद्यालयों के दो दो प्रदर्शन को चयनित प्रखण्ड में होने बाले प्रखण्ड स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री मेला के लिये चयन किया। कार्यक्रम के अंत मे प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्यामा नंद प्रसाद त्यागी सफल आयोजन को ले सभी शिक्षकों व छात्र छात्रों को धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?