रोजगार सह-मार्गदर्शन मेला आयोजित

पूसा। प्रखंड स्थित बिरौली कॉलेज के खेल मैदान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत रोजगार सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में 17 नियोक्ताओं ने भाग लिया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर संदीप शेखर प्रियदर्शी , जीविका जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह, प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी, जिला रोजगार प्रबंधक रितेश सुमुख, प्रखंड परियोजना प्रबन्धक इंद्र कुमार कांती, पूसा अंचलाधिकारी पल्लवी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा अजीत कुमार, रंजन कुमार सिंह, कामिनी कुमारी, प्रिया कुमारी, आरती कुमारी, अजीत कुमार, शिव चंद्र कामत एवं जीविका संकुल के दीदियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मेले में पूसा प्रखंड के अलावा आसपास के प्रखंडों के भी बेरोजगार युवक-युवतियां भी उपस्थित होकर रोजगार एवं प्रशिक्षण हेतु विभिन्न कंपनियों में आवेदन किया । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने कहा कि जीविका दीदियों ने जो अपने प्रदेश में विकास की नई मिसाल कायम करते हुए जो सामजिक परिवर्तन की है वो जीविका परियोजना के बिना संभव नहीं। जीविका परियोजना ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर जीविका जीविकोपार्जन के सभी क्षेत्रों में भी अहम योगदान कर रहा है। जीविका जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में भी ग्रामीण जीविका दीदियों द्वारा किया गया विभिन्न जीविकोपार्जन संबंधी कार्य या समाज से जुड़े हुए सामाजिक कार्य किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को रोजगार एवं प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार हेतु विशेष मार्गदर्शन भी दिया गया । मेले के आयोजन के लिए जीविका के सभी प्रखंड स्तरीय कर्मी एवं जिला से आये जीविका प्रबंधक तथा जीविका दीदियों का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। मेले में कुल कुल निबंधन 1235 हुआ, अगले चरण के लिए 326 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    • By TN15
    • August 2, 2026
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    • By TN15
    • August 2, 2026
    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    • By TN15
    • August 2, 2026
    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!