कराची में बैंक परिसर में विस्फोट में 12 लोगों की मौत

नई दिल्ली । पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार को एक निजी बैंक परिसर में हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह जानकारी दी है। पारचा चौक में स्थित यह इमारत एक नाले पर बनाई गई है और इसके बगल में एक फ्यूल स्टेशन है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट के बाद बैंक परिसर की इमारत ढह गई और वहां खड़े लोग तथा बैंक स्टाफ मलबे की चपेट में आकर दब गए।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह विस्फोट गैस पाइपलाइन की वजह से हुआ या नाले में मीथेन गैस बनने के कारण हुआ है।

पुलिस महानिरीक्षक पूर्वी क्षेत्र शरजील खराल ने बताया हमें अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है कि क्या यह गैस विस्फोट था, हमारी पहली प्राथमिकता राहत और बचाव अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकालकर उनका जीवन बचाना है। इसके बाद ही हम विस्फोट के कारणों की जांच कर सकते हैं।

उधर स्थानीय उपायुक्त ने कहा यह नाला एक बैंक पर बनाया गया है और यह एक सीवर गैस विस्फोट भी हो सकता है लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि यह गैस लाइन या सीवर लाइन विस्फोट था । इसकी जांच की जा रही है।

विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज मीलों दूर तक सुनाई पड़ी और आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गई तथा समीप खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान हुआ ।

Related Posts

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

Continue reading
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा