बिहार में होगा ठंड का डबल अटैक

 पटना। बिहार में अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और गिर सकता है। साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा। कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। 27 जनवरी को बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों के सतर्क रहने की जरूरत है।
पछुआ हवा और घने कोहरे ने ठंड को और बढ़ा दिया है। गुरुवार को भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहेगी। इसलिए गाड़ी चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बिहार के सभी जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 24 घंटों में कैमूर, रोहतास, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद और अरवल जिलों में मध्यम हवा चलने की संभावना है।
अगले तीन दिनों तक कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे राज्य में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। कटिहार, किशनगंज, सीतामढ़ी, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, सारण, पूर्णिया, भागलपुर सहित कई जिलों में घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है। 27 जनवरी को बारिश के भी आसार हैं।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’

    चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी