29 करोड़ से सुंदर बनेगा वैशाली का पुष्करणी तालाब

 पटना। बिहार सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैशाली जिले के ऐतिहासिक पुष्करणी तालाब के विकास के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है. बिहार के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि पर्यटन विभाग ने पुष्करणी तालाब के झील-तट के विकास से संबंधित कार्यों के लिए 29 करोड़ 4 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इसके तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 12 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है. योजना के तहत अगले 24 महीने में तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र का विकास किया जाएगा.
इस महत्वाकांक्षी योजना में स्थल विकास, रेस्टोरेंट और कैफेटेरिया का निर्माण, जन सुविधाओं का विस्तार, दुकान और फुटपाथ का निर्माण, तालाब का सौंदर्यीकरण (नैनो-बबल तकनीक के माध्यम से), लैंडस्केपिंग, पानी और बिजली आपूर्ति (एमईपी सेवाएं), और स्व-पेडल नावों की आपूर्ति और संचालन शामिल हैं.
पुष्करणी तालाब के पास स्थित विश्व शांति स्तूप पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. इस विकास कार्य के पूरा होने के बाद यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा. पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह परियोजना वैशाली को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?