दो माह पूर्व अगवा नाबालिग युवती गाजियाबाद से बरामद

वैशाली। वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के सोन्धो मुवारकपुर गांव से दो माह पूर्व अगवा की गई नाबालिग युवती को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजन कुमार ओझा को भी गिरफ्तार किया है।
27 नवंबर 2024 को, शादी की तैयारियों में व्यस्त परिवार ने सुबह युवती को गायब पाया। परिवार ने प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि गांव के ही राजन कुमार ओझा उर्फ विद्यार्थी ओझा और उसके साथी मुकुल उर्फ मोनू ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया था। परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपियों ने पहले भी युवती के साथ छेड़छाड़ की थी।
अनुसंधानकर्ता अभय शंकर सिंह ने बताया कि युवती को गाजियाबाद से बरामद किया गया और राजन कुमार ओझा को वहीं से गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है या अपहरण का, इसकी जांच जारी है। युवती को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जबकि आरोपी को हाजीपुर जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026