जेल से रिहाई के बाद से सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा का शहर के सम्मानित लोग लगातार कर रहे हैं स्वागत

नोएडा। मजदूर किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा की परसों देर रात्रि लुकसर जेल से रिहाई होने के पर जेल से बाहर आते ही सैकड़ो मजदूर किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर किसान सभा जिला संयोजक वीर सिंह नगर ने कहा कि किसान आंदोलन में गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में सीटू के कार्यकर्ता का योगदान बहुत ही सराहनीय है किसानों की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने आंदोलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और किसानों की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर 12 दिसंबर 2024 को सीटू ने अन्य सहयोगी संगठनों के साथ डीएम कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर प्रदर्शन का ऐलान किया तो उक्त प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारी प्रदर्शन को स्थगित करने का दबाव उनके ऊपर बना रहे थे। प्रदर्शन स्थगित करने से मना करने से नाराज पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें झूठा मुकदमा बनाकर 19 दिसंबर 2024 को जेल भेज दिया था। लेकिन हम पुलिस उत्पीड़न के आगे नहीं झुकेंगे और अपने हक अधिकारों के लिए संघर्ष को जारी रखेंगे।

सीटू जिला महासचिव रामसागर ने कहा कि पुलिस द्वारा बदनाम करने के लिए लगाए गए आरोप सब फर्जी है और जनपद के मजदूर किसान आम जनता सब समझ रही है और सब लोग मजदूर किसान नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। कल और आज लगातार जगह-जगह उनका शहर के सम्मानित लोगों ने स्वागत किया गया और जेल से रिहा होने की बधाई दी।
आज दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिंह ने गंगेश्वर दत्त शर्मा को सम्मानित करने के बाद कहा मजदूरों गरीबों के हक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले को पुलिस दमन के आधार पर झुकना चाहती है जो किसी प्रकार से उचित नहीं है और पुलिस की झूठी कहानी पर किसी को तनिक भी विश्वास नहीं है।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि हम पुलिस उत्पीड़न और झूठे मुकदमे बनाए जाने और जेल भेजे जाने से ना डरे हैं और ना आगे डरेंगे और मेहनतकशों के हक अधिकारों की लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगे।

  • Related Posts

    17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत  
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    • By TN15
    • June 24, 2026
    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    • By TN15
    • June 24, 2026
    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 24, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे