मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार रोकने को बड़ी सर्जरी जरूरी : रघु ठाकुर

अजब गजब मध्य प्रदेश !

मध्य प्रदेश में ऐसी अजूबी घटनायें घट रही है जो यहीं संभव है । कुछ दिनों पहले सौरभ शर्मा नाम के परिवहन विभाग के आरक्षक के यहां 50 किलो सोना और करोड़ों रुपए नगद पाए गए थे, फिर श्री राजेश शर्मा की संपत्ति की चर्चा आई। मीडिया में यह कहानी खत्म नहीं हो पाई और अब 7 जनवरी के समाचार पत्रों में जिला सहकारी बैंक कोलारस में कैशियर चार्ज के चपरासी राकेश पराशर के ऊपर 80 करोड़ के गबन के समाचार आए हैं । एक तो यही अपने आप में महत्वपूर्ण है कि एक चपरासी को कैशियर का चार्ज कैसे दिया। गया स्वाभाविक है कि यह कहीं ना कहीं काफी ऊपर तक जुड़ा मामला है। मु सहकारिताविभाग के एक जानकार ने बताया कि कई शाखाओं में कृपा पात्र चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को प्रभारी शाखा प्रबंधक बना दिया गया है।
भ्रष्टाचार इस कदर फैल गया है कि जहां देखो वही भ्रष्टाचार नजर आता है। यह समाज में कैंसर जैसा फैल गया है और सरकार को अगर इसे रोकना है तो बड़ी सर्जरी करना होगी ।जिसमें ऊपर से लेकर नीचे तक के लोग आएंगे‌।
मप्र के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से अपील करते हैं कि अब बड़े मगरमच्छों पर हाथ डालना शुरू करें तभी भ्रष्टाचार से गंदे तालाब की कुछ सफाई हो सकेगी।
 (रघु ठाकुर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक हैं)

  • Related Posts

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?