दिल्ली विधानसभा चुनाव में इतनी जल्दी पीएम मोदी की सक्रियता के मायने ?

चरण सिंह 
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी प्रचार जुट गए हैं। अशोक विहार में वह रैली कर वह 45000 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा करने जा रहे हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी देश के लगभग सभी प्रदेशों में अपना होल्ड करने में लगी है पर आप संयोजक केजरीवाल दिल्ली में बीजेपी की चलने नहीं दे रहे हैं। विधानसभा पर तो आप का कब्ज़ा था ही गत दिनों एमसीडी पर भी कर लिया। अब केजरीवाल फिर से विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारी कर रहे हैं।देखने की बात यह है कि भले ही केजरीवाल दिल्ली में बिजली पानी फ्री किये हुए हों। भले ही उन्होंने महिलाओं के लिए बस में सफर फ्री कर रखा हो, भले ही वह महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह देने की बात कर रहे हों, भले ही चुनाव के बाद वह महिलाओं के लिए  2100 रुपए करने जा जा रहे हों, भले ही उन्होंने मौलवियों की तरह पुजारियों और ग्रंथियों के लिए 18000 रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा कर दी हो पर बीजेपी इन चुनाव को हर कीमत पर जीतना चाहती है। हर हथकंडा बीजेपी चुनाव जीतने के लिए आजमाएगी, हो सकता है कि बीजेपी आप की तरह फ्री की योजना की भी घोषणा कर दे। वैसे भी बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कह चुके हैं कि उनकी सरकार बनने पर आप की योजनाओं का डबल मिलेगा। पुजारियों के लिए 18000 रुपए की घोषणा करने के बाद बीजेपी ने मांग कर दी कि जितना पैसा मौलवियों को अब तक दिया गया है उतना ही पैसा पुजारियों को दिया जाए। दरअसल कथित शराब घोटाले में डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी की छवि बहुत ख़राब हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल के लिए दिक्कत की बात यह भी है बीजेपी के साथ ही कांग्रेस भी उनको घेरने में लगी है। अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व सांसद संदीप दीक्षित चुनाव लड़ रहे हैं  तो मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से पूर्व मेयर फरहाद सूरी चुनाव लड़ रहे हैं। जंगपुरा मुस्लिम बहुल सीट है और एमसीडी चुनाव में दिल्ली के मुसलमानों का रुख आप से ज्यादा कांग्रेस की ओर देखा गया था। आज की तारीख में देश के मुसलमान राहुल गांधी को अपना नेता मानने लगे हैं।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?