करनाल शहर में भारतीय जनता पार्टी के 87 हजार सदस्य बने : जगमोहन आनंद

करनाल (विसु)। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत अब कुल 2 लाख 70 हजार सदस्य हो गए हैं। तेजी से लोग सदस्यता अभियान में सक्रियता दिखा रहे हैं। जो साफ दर्शाता है कि आमजन भाजपा की नीतियों से खुश हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तेज गति से विकास हो रहा है।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि करनाल शहर में भाजपा के 87 हजार से ज्यादा सदस्य हैं। वहीं जिला में सक्रिय सदस्यों की बात करें तो 1600 से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं, तो निष्ठा से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पहले 18 मंडल थे जो अब बढ़कर 20 हो गए हैं।

1 जनवरी से 7 जनवरी तक होंगे बूथ चुनाव
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि 1 जनवरी से 7 जनवरी तक बूथ चुनाव की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें बूथ अध्यक्ष बनाए जाएंगे। 7 जनवरी से 15 जनवरी तक मंडल के चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन में शक्ति है। इसी शक्ति की बदौलत पार्टी तेजी से विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा है जहां संगठन में छोटे से छोटे पद के लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है, जो अपना संगठन ही नहीं बना पाई है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?