एमएसपी पर गुमराह करने से बाज आए मख्यमंत्री : रतनमान

टोहाना किसान महापंचायत को लेकर तीन जिलों के कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी

करनाल, (विसु)। अगर समय रहते केंद्र सरकार ने किसानों की लंबित मांगों का समाधान नही किया गया तो सरकार को गंम्भीर परिणाम भूगतने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। भाजपा सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। इसलिए मजबूरीवंश देशभर के किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रहे है। स्थानीय दीनबंधू सर छोटूराम किसान भवन में आयोजित किसान महापंचायत में सरकार को चेतावनी देते हुए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने उ1त वा1य कहे। किसान पंचायत के बीच में कई बार उपस्थित किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर अपनी आवाज को बुलंद्व किया। किसान नेता रतनमान ने २४ फसलों को एमएसपी पर खरीद करने के दावे को नकारते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुमराह करने की बजाय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी केंद्र की सरकार से एमएसपी खरीद गारंटी के कानून का पत्र लाना चाहिए। उसके बाद ही मुख्यमंत्री का दावा सच साबित होगा। किसानों ने एक स्वर में कहा कि टोहाना की किसान महापंचायत यह जता देगी कि हरियाणा में किसान आंदोलन जारी है। किसान नेता रतन मान ने आने वाली ४ जनवरी को टोहाना में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित की जा रही किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिम्मेंदारी सौंपी। इस मौके पर उतरी हरियाणा प्रभारी महताब कादियान, राष्ट्रीय उपप्रधान सेवा सिंह आर्य, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान, चैयरमेन यशपाल राणा, जिला महासचिव सुरेंद्र बैनीवाल व जिला सचिव राजकुमार नोतना, पानीपत से जयकरण कादियान, किसान नेता बाबूराम डाबरथला विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में वयोवृद्ध किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन पर चिंता व्यक्त करते हुए किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता की वजह से किसान नेता डल्लेवाल को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है। देश के किसान डल्लेवाल के आमरण अनशन को लेकर चिंतित है। पंजाब और हरियाणा में आयोजित की जा रही दो बड़ी किसान महापंचायतों में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का मुद्दा मु2य रूप से रहेगा। टोहाना में आयोजित की जा रही किसान महापंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत राष्ट्रीय महासचिव युद्धबीर सिंह सहरावत सहित देश के कई बड़े किसान नेता संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस किसान महापंचायत में पंजाब से बड़ी संख्या में किसान भी शामिल होंगे। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त किसान महापंचायत आने वाली ९ जनवरी को पंजाब के मोगा कस्बे में आयोजित की जाएगी। इन किसान महापंचायतों के आयोजन के बाद राज्य व केंद्र सरकार की नींद हराम हो जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि एमएसपी खरीद गारंटी का कानून बनवाकर देश के किसान दम लेंगे। चाहे इसके लिए देशभर के किसानों को कितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। उन्होंने कहा कि एक तरफ एमएसपी खरीद गारंटी सहित कई लंबित मुद्दों को लेकर किसान आंदोलनरत हैं। वहीं, भाजपा सरकार ने देश में अनाज मंडियों को खत्म करने का एक बाजार विपणन ड्राफट तैयार कर लिया है। जिससे साफ जाहिर है कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के खिलाफ नई-नई किसान विरोधी नीतियां बनाकर खेती और किसानी को खत्म करने के लिए तुली हुई है। केंद्र सरकार के ऐसे किसी भी मनसुबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। किसान नेता रतनमान ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि टोहाना किसान महापंचायत को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर कामयाब करे। इस अवसर पर किसान नेता नेकी राम मढ़ाण, दिलावर सिंह डबकोली, धनेतर राणा, जोगिंद्र सिंह झींडा, धर्मसिंह मोहड़ी, सतीश चौगामा, मोहमद नाजिम मुंडोगढ़ी, इनाम खान, शमश्सेर राणा,प्रगट सिंह रतक, मगगर सिंह, रामदुरेजा, रमेश कुमार, सत्यवीर तौमर, जसबीर राणा सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…