विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी आज अमेठी में करेंगे पदयात्रा

अमेठी| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। राहुल कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत जगदीशपुर स्थित रामलीला मैदान से हारीमऊ तक लगभग छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ रहेंगी। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह लखनऊ के रास्ते दिल्ली लौट जाएंगे। राहुल के कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि देश में लगातार महंगाई बढ़ती चली जा रही है। इसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं तब डीजल और पेट्रोल दोगुने भाव में बेचा जा रहा है। उसी को लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रदर्शन हो रहा है। इसी क्रम में आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी लोकसभा के जगदीशपुर में प्रतिज्ञा पदयात्रा शुरू करेंगे, प्रतिज्ञा यात्रा जगदीशपुर से शुरू होगी और हारीमऊ जाकर समाप्त होगी।

ज्ञात हो कि अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। यहां गांधी परिवार को सिर्फ दो बार ही पराजय का सामना करना पड़ा था। पहली बार अमेठी को कर्मभूमि बनाने के लिए आए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी को पहले चुनाव में सफलता नहीं मिली थी।

2019 में तीन बार से अमेठी के सांसद रहे राहुल गांधी को भी स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी ने भी अमेठी को अपने परिवार की तरह मानते हुए कोरोना काल में राशन, मास्क, सैनेटाइजर के साथ ही दवाएं व ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराकर परिवारिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करने की कोशिश की। अब कांग्रेस यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अपना स्थान बनाने के लिए संघर्ष कर रही है, ऐसे में राहुल गांधी ने अपनी और अपने परिवार की कर्मभूमि अमेठी में प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल होने की स्वीकृति देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की कोशिश की है।

Related Posts

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध