बंदरा प्रखंड में विकास की मांग तेज़

-समाजसेवी श्याम किशोर ने सीएम को भेजा पत्र

मुजफ्फरपुर। जिले के बंदरा प्रखंड में विकास की रफ्तार तेज करने की मांग करते हुए समाजसेवी श्याम किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री के जिले के विकास कार्यों की शिलान्यास यात्रा के दौरान उन्होंने पांच प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता में शामिल करने की अपील की है।

श्याम किशोर ने अपने पत्र में रतवारा ढोली घाट पर उच्चस्तरीय सड़क पुल के निर्माण की चिर लंबित मांग को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा पिलखी पुल के बाएं तटबंध से पियर तेपरी तक की सड़क, जो बेहद खराब स्थिति में है, को चौड़ा और ऊंचा कर दो लेन में परिवर्तित करने की मांग की गई है।

किसानों को उनके उत्पाद का उचित मुनाफा दिलाने के लिए एक सब्जी मंडी के विस्तार और तेपरी पंचायत के महेशपुर में ध्वस्त अंग्रेजों के जमाने के पुल के पुनर्निर्माण की आवश्यकता भी पत्र में उठाई गई है। उन्होंने इसे अवरुद्ध रास्ते को खोलने और उत्क्रमित मध्य विद्यालय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जरूरी बताया है।

साथ ही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति को सुधारने और स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की मांग की गई है।

जनता का कहना है कि ये कार्य उनके जीवन स्तर को सुधारने और विकास की गति बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी हैं। इनकी देरी पर लोगों में चिंता बढ़ रही है।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    • By TN15
    • August 1, 2026
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    • By TN15
    • August 1, 2026
    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन

    • By TN15
    • August 1, 2026
    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन

    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात

    • By TN15
    • August 1, 2026
    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात

    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन

    • By TN15
    • August 1, 2026
    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन