एएनएम एवं आशा से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पूछा स्पष्टीकरण

-दो दिनों में जबाब देने का निर्देश
-निरीक्षण के क्रम में मिली थी गड़बड़ी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। बन्दरा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने प्रखण्ड के नूनफारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एएनएम गीता कुमारी और आशा फैसिलिटी आशा कुमारी से स्पष्टीकरण की मांग की है। जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि केंद्र संख्या 128 सोनबरसा नूनफारा का निरीक्षण प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सह स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा 20 दिसंबर को किया गया था। निरीक्षण के क्रम में उक्त सत्र स्थल पर अद्यतन सर्वे रजिस्टर और उक्त तिथि के हेतु डयलिस्ट उपलब्ध नहीं था। ज्ञात हो कि आशा अंजू कुमारी द्वारा पूर्व में भी इस तरह का कार्य किया जाता रहा है। इस आशय के आलोक में दोनों से स्पष्टीकरण की मांग दो कार्य दिवस के अंदर की गई है।अन्यथा की स्थिति में गलत भुगतान करने एवं कार्य में कोताही के कारण दोनों पर उचित कार्रवाई हेतु वरीय अधिकारी को अनुशंसा करने की हिदायत दी गई है।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

    ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

    PM मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन, 52 देश हुए शामिल

    PM मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन, 52 देश हुए शामिल

    सागर शराब कांड ने बढ़ाई मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें

    सागर शराब कांड ने बढ़ाई मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड