विभा हत्याकांड के अभियुक्त के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर चिपकाया इश्तेहार

-पीयर पुलिस ने की कार्यवाई
-नूनफारा का मामला
-तय समय में हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की जब्ती की कार्यवाई

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। पीयर थाना क्षेत्र के नूरफ़ारा पंचायत के सबलडीहा गांव में विभा कुमारी हत्याकांड में फरार अभियुक्त सूर्य मोहन राम के घर पर पुलिस ने रविवार को डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया। पियर थाना की पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की मौजूदगी थी। संबंधित पुलिस पदाधिकारी नगीना प्रसाद सिंह ने बताया के निर्धारित समय पर हाजिर नहीं होने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि साल 2020 में नूनफारा पंचायत में एक किशोरी विभा कुमारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले का अभियुक्त सूर्य मोहन राम फरार चल रहा है। लिहाजा अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती के लिए न्यायालय में आवेदन दिया गया था। कोर्ट के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। अन्यथा की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में माओवाद का…

    Continue reading
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…