मरी पत्नी निकली जिंदा

 पति रहा जेल अब फिर क्या होगा खेल

 नालन्दा। नालंदा से चौंकाने वाली एक खबर सामने आई है कि जिस महिला की हत्या के आरोप में पति चार महीने जेल में रहा अब वह महिला जिंदा निकली। मामले में एक और खुलासा हुआ है कि महिला ने दूसरी शादी कर ली और उसका एक पांच वर्ष का बेटा भी है। मामला नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के चौरासी गांव की है जहां अचानक एक विवाहिता महिला गायब हो गई। मामले में महिला के पिता ने महिला के पति और उसके परिजनों पर हत्या कर शव छुपाने का आरोप लगाया।

मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अपने अनुसंधान में पुलिस ने भी महिला को मृत घोषित कर दिया। करीब चार महीने जेल में रहने के बाद महिला का पति जेल से जमानत पर बाहर आया। अब अचानक इस मामले में एक नया मोड़ आया है। जिस पुलिस ने महिला को मृत घोषित किया अब उसी पुलिस ने महिला को पूर्णिया के धमदाहा से बरामद कर कोर्ट में प्रस्तुत किया। पुलिस जांच में अब पता चला है कि महिला खुद ही घर से भाग गई थी और वह एक दूसरे युवक के साथ शादी कर ली थी। महिला का दूसरे पति के साथ पांच वर्ष का एक बेटा भी है।
नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के चौरासी गांव निवासी कुंदन कुमार की शादी वर्ष 2015 में पटना के गौड़ीचक थाना इलाके के अंडारी गांव निवासी सुधा के साथ हुई थी। अचानक महिला वर्ष 2018 में घर से गायब हो गई जिसके बाद महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए महिला के पहले पति पर हत्या कर गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया तथा अपने अनुसंधान में महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला के पहले पति कुंदन कुमार को जेल में चार महीने रहना पड़ा। पुलिस जब तय समयसीमा में आरोप पत्र कोर्ट में दायर नहीं कर सकी तब कोर्ट ने आरोपी कुंदन को जमानत पर रिहा कर दिया। मामले का ट्रायल हिलसा के सेशन कोर्ट में चल रहा है।
अब नगरनौसा थाना की पुलिस ने कथित मृतिका को पूर्णिया के धमदाहा से बरामद किया है और हिलसा कोर्ट में ही प्रस्तुत किया। हिलसा कोर्ट में महिला का बयान दर्ज करवाने के बाद उसे उसके दूसरे पति के पास भेज दिया गया है। अब मामले में थानाध्यक्ष ने माना है कि केस के अनुसंधानकर्ता अधिकारी से गलती हुई है।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    • By TN15
    • August 1, 2026
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    • By TN15
    • August 1, 2026
    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार