सामाजिक कार्यों के लिए बौद्ध समाज ने सोलंकी को किया सम्मानित

नई दिल्ली: जिन कार्यों को विधायक और जनप्रतिनिधि को करना चाहिए लेकिन उसकी अनदेखी करते है उन कार्यों को भी रणबीर सिंह सोलंकी ने तत्परता से कराया।

पालम विधानसभा में सोलंकी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों लिए एक समारोह में सोलंकी मार्केट स्थित प्रधान कार्यालय में बौद्ध समाज संघ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रीक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमेन रणबीर सिंह सोलंकी को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं डॉ आंबेडकर जी की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुखबीर बौद्ध ने कहा कि जिस कार्य को विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि नहीं कर सके उन्हें भी रणबीर सोलंकी ने सरकारी विभागों से कराया। वर्षों से डाबड़ी स्थिति डॉ अंबेडकर जी की मूर्ति एवं पार्क की सफाई उनके द्वारा चंद घंटों में करा दी गई जबकि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इसकी अनदेखी कर रखी थी।

अपने संबोधन में श्री सोलंकी ने कहा कि क्षेत्र की समस्या को लेकर हम तत्काल संबंधित विभागों में मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत करा अपने कर्तव्यों के निर्वाहन करने का अनुरोध करते हैं और ईमानदार अधिकारी उसे तत्परता से करते हैं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों सहित प्रेम प्रभाकर, हरिश्चंद्र राय, दिनेश प्रसाद कुशवाहा,डॉक्टर सुरेंद्र झा, हरिशंकर बौद्ध,अमर सिंह, एडवोकेट राहुल गौतम, सुखबीर बौद्ध, पूजा गौतम, सुजाता गौतम, आर एस बुद्ध, बालेंद्र गौतम एवं आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?