हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ने जनसुनवाई कार्यक्रम एवं धन्यवादी दौरे के दौरान 2 करोड़ 36 लाख रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

करनाल, (विसु)। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने शुक्रवार को जनसुनवाई एवं धन्यवादी कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग गांवों में 2 करोड़ 36 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र से जुड़े विकासकार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। आमजन से जुड़े जो भी विकास कार्य लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने घरौंडा विधानसभा के गांव सिरसी, दहा जागीर, मदनपुर, कंबोपुरा और अशोक विहार कॉलोनी मधुबन में जनसुनवाई कार्यक्रम में शिरकत की।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने गांव सिरसी में 14 लाख 40 हजार रुपये की लागत से 2 नलकूपो का उद्घाटन किया, इसके साथ-साथ दहा बजिदा में 53 लाख रुपये, मदनपुर में 38 लाख रुपये, कंबोपुरा में 31 लाख रुपये की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं अशोक विहार कॉलोनी मधुबन में करीब 99 लाख 62 हजार रुपये की लागत से गलियों का उद्घाटन किया।

 

आमजन की सुनी समस्याएं

 

विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने गांव सिरसी, दहा जागीर, मदनपुर, कंबोपुरा और अशोक विहार कॉलोनी मधुबन में आमजन की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में काफी विकास कार्य हुए हैं और और जो विकास कार्य चल रहे हैं उन्हें जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार चुनने पर ग्रामीणों का उन्होंने दिल से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में जनसुनवाई कार्यक्रम एवं धन्यवादी दौर पूरे कर लिए जाएंगे और इस दौरान जो समस्याएं मेरे सामने आएंगी उन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर किया जाएगा।

 

पटवारियों ने किया धन्यवाद

 

घरौंडा के नवनियुक्त 18 पटवारियों ने मेरिट पर नौकरी मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना खर्ची बिना पर्ची मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां प्रदान कर रही हैं। उन्होंने नवनियुक्त पटवारियो को कहा कि सभी अपनी नौकरी को पूरी लगन और निष्ठा के साथ करें।

इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सभी जगह पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा के अंदर इन समस्याओं का समाधान करें और उसकी एक रिपोर्ट उनके कार्यालय में भी भेजें। इस मौके पर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, पूर्व पार्षद नीलम देवी, राजेंद्र सिरसी, मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, मनजीत जोगी, राहुल दया, एडवोकेट नरेंद्र, अजय राणा, शेर सिंह ,कर्मवीर कल्याण, अशोक पांचाल, शैंकी कंबोज, सुरेश कंबोज,पृथ्वी कंबोज,रमेश कंबोज ,मनोज गोस्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    राजनीति में आए दिन ऐसे बदलाव देखने को…

    Continue reading
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा