हरियाणा के केबिनेट मन्त्री रणवीर गंगवा ने पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेद पाल की यादे विजय वेद पाल के साथ साँझा की और उनके निवास पर गणमान्यो से मिले

करनाल, (विसु)। हरियाणा के लोकनिर्माण मन्त्री श्री रणवीर गगंवा जी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद भाजपा नेता विजय वेद पाल के निवास पर पहुंचे और गणमान्य लोगों से मुलाकात की व जलपान किया। सर्वजातीय महासभा के प्रधान विजय वेद पाल व उनके साथियो ने पुष्पमालाएं पहना कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक सभा के प्रधान कैप्टन लखी राम, हरियाणा पेन्शनर हल्का इन्द्री के प्रधान किरण सिंह, स्वतन्त्रता सेनानी सोंदा सिंह, श्रद्धानन्द अनाथालय के प्रधान बलदेव राज सिंगला, कश्यप सभा के महामंत्री शेर सिंह, हरिजन नेता कर्ण सिंह, चौधरी नवीन वर्मा वकील, डा. जय प्रकाश शर्मा, प्रदीप घनघस, गुरनाम सिंहं जटैन, सुभाष पाढा, मनीष लाठर, रणधीर लठवाल आदि ने भी रणबीर गगंवा जी का स्वागत किया
विजय वेद पाल ने हरियाणा की शान पगड़ी पहना कर और वैदिक मन्त्रो से उच्चारण कर ओउम पटिका पहना कर मन्त्री रणबीर गंगता जी का स्वागत किया और कहा कि आपके सौम्य सरल स्वभाव की वजह से दानवीर कर्ण की नगरी के नागरिको को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और कष्टो से निवारण होगा। उन्होंने कहा कि रणबीर गगंवा जी ने इस अन्धविश्वास को भी खत्म किया कि जो व्यक्ति डिप्टी स्पीकर बन जाता है वो पुन: विधायक नहीं बनता।
जनअभियान्त्रिकी मन्त्री रणबीर गांवा ने विजय वेद पाल के साथ पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेद पाल जी की यादे सांझा की और उनकी पगड़ी, पहनावे ,सादगी और ईमानदारी की भी प्रशंसा की और विजयवेद पाल को भी बधाई दी कि वे उनके पदचिन्हों पर चल रहे हैं और उन्ही परस्पराओ को जीवन में अपना रहे हैं। विजय वेद पाल, ओ.पी.सचदेवा, डा. जयप्रकाश व बलदेव राज ने ‘सजग समाज’ पत्रिका भी रणबीर गगंवा जी को भेंट की। इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष ब्रिज गुप्ता, महामन्त्री सुनील गोयल, प्रवीण लाठर, अमृत लाल जोशी, मनदीप सिंह, अभिनन्दन पाल, नरेश खूब्बड, राजेन्द्र सिंह , रतन सिंह ,सेवा सिंह,शबील सरपंच आदि भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा