गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कल्याणी चौक पर आयोजित प्रदर्शन में इसे भारतीय गणतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया।
अरविंद कुमार मुकुल ने कहा, “गृहमंत्री का बयान संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है। अमित शाह को तत्काल पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।”
जिला कांग्रेस प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा, “बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर हमारे संविधान में निहित समानता, न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को धूमिल करने का प्रयास संविधान की मूल भावनाओं का अपमान है।”
प्रदर्शन में लोकक्रांति यादव, डॉ. शंभू राम, केदार सिंह पटेल, कौशल किशोर चौधरी, जूही प्रीतम, रेयाज अहमद डेजी, महेंद्र श्रीवास्तव, अब्दुल वारिस सद्दाम, रितेश कुमार सिन्हा, सविता श्रीवास्तव, सुरेश चंद्रवंशी, मोजक्कीर रहमान, कुणाल सहाय, शबिहुल हसन, लालबाबू, विक्की चौधरी, प्रभात चंद्र, नमण शर्मा, शहजाद अहमद, गोपाल मिश्रा और रंजीत कुमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?