नगर निगम करनाल बना जीरो वेस्ट कार्यालय, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भी किया घोषित : डॉ. वैशाली शर्मा

निगमायुक्त ने इसकी निरंतरता बनाए रखने को लेकर आदेश किए जारी।
अपील- नागरिक कार्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक का न करें प्रयोग

करनाल, (विसु)। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि नगर निगम कार्यालय को जीरो वेस्ट कार्यालय बनाया गया है। इसके साथ-साथ कार्यालय को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भी घोषित किया गया है।
इस बारे उन्होंने जानकारी देते बताया कि सेक्टर-12 स्थित नगर निगम कार्यालय जीरो वेस्ट तथा एकल प्रयोग प्लास्टिक मुक्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि कार्यालय में पांच प्रकार के डस्टबिन रखे गए हैं, जिनमें अलग-अलग कचरा पृथक्करण करके प्रयोग में लाया जा रहा है। इस बारे निगम में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
निगमायुक्त ने कार्यालय को भविष्य में इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए आदेश भी जारी किए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में किसी भी प्रकार की सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे कि छोटी पानी की बोतल, पॉलीथिन, छोटे प्लास्टिक के कप व किसी भी दृष्टिï से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाए। सभी प्रकार के कचरे को अलग-अलग करके अलग-अलग कूड़ेदान में ही डाला जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के कार्यालय में उपरोक्त वस्तुएं पाई जाती हैं या अधीनस्थ स्टाफ द्वारा कचरे को अलग-अलग नहीं किया जाता तो उनके विरूद्घ अनुशानात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने सहायक अभियंता विद्युत तथा एआईटीएम को आदेश दिए कि कार्यालय से निकलने वाले हर तरह के इलेक्ट्रिक या इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को काले रंग के कूड़ेदान में ही एकत्र किया जाए तथा इसका रिकॉर्ड भी मेंटेन किया जाए। उन्होंने ट्रिगर मास्टर, सभी मोटीवेटर एवं आईईसी एक्सपर्ट को आदेश जारी करते कहा कि कार्यालय से निकलने वाले गीले कचरे को मटका विधि से खाद बनाने में उपयोग में लिया जाए। सूखे कचरे का निपटान करने से पूर्व उसका पूर्णत: रिकॉर्ड रखा जाए। हानिकारक कचरे को लाल तथा बॉयोमेडिकल वेस्ट को पीले रंग के कूड़ेदान में एकत्र किया जाए। महिला शौचालय से निकलने वाले बॉयोमेडिकल वेस्ट का पूर्णत: डिस्पोजल इंसीनरेटर के माध्यम से करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के निपटान किए गए कचरे का रिकॉर्ड मेंटेन किया जाए। कार्यालय के मुख्य द्वार पर कार्यरत होमगार्ड यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी आगंतुक सिंगल यूज प्लास्टिक या प्लास्टिक के बुके लेकर कार्यालय में प्रवेश न करें। कार्यालय अधीक्षक यह सुनिश्चित करवाएंगे। मुख्य सफाई निरीक्षक व जोन 4 के इंचार्ज उपरोक्त आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाएंगे तथा अवहेलना करने वाले कर्मचारी बारे नगर निगम आयुक्त को रिपोर्ट करना सुनिश्चित करेंगे।
निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने नागरिकों से अपील करते कहा कि अपने कार्य के लिए नगर निगम कार्यालय में आते समय सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित वस्तुएं ना लेकर आएं। नागरिक कार्यालय में रखें कूड़ेदान का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही इस कार्य में सफलता हासिल की जा सकती है।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…