विद्यार्थियों को अपना कैरियर बनाने में पढ़ाई के साथ खेल कूद में भी भागीदारी जरूरी : गरिमा

एमजेके कॉलेज में 15 वर्षों के अंतराल पर आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का महापौर ने किया उद्घाटन, महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय को बताया बेतिया के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर

पश्चिम चंपारण/बेतिया,जितेंद्र कुमार। आगामी 21 दिसंबर तक चलने वाली एमजेके कॉलेज की वार्षिक खेलकूद सह योगदान स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आरंभ की गई.आयोजन की मुख्य अतिथि महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि पूरे 15 वर्षों के अंतराल पर यह वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। अपने उद्घाटन भाषण में महापौर ने कहा कि आप विद्यार्थियों को अपना बेहतर कैरियर बनाने में अच्छी पढ़ाई के साथ खेल कूद और अन्यान्य विधाओं में भी भागीदारी जरूरी है क्योंकि आज के दौर में हर क्षेत्र की तरक्की का आंकलन ग्लोबल रूप में किया जा रहा है। इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि अपना यह महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय को बताया हमारे बेतिया नगर निगम के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर है। मैं इसकी तरक्की और इसके सहयोग के लिए सर्वथा तत्पर रही हूं और आजीवन रहूंगी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि अपने महाविद्यालय में संचालित विश्वविद्यालय का एक्सटेंशन काउंटर आगे चल कर महारानी जानकी कुंवर विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हो जाय। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ) रवींद्र कुमार चौधरी और संचालन हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार चंदेल ने किया।

  • Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’