सरदार पटेल की 74वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, उनकी विरासत को किया याद

मुजफ्फरपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है, की 74वीं पुण्यतिथि पर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने सरदार पटेल को भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद करते हुए कहा कि उन्होंने बंटे हुए रियासतों को एकीकृत कर एक मजबूत भारत की नींव रखी।

जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने उनके योगदान को सराहते हुए कहा कि सरदार पटेल ने किसानों के अधिकारों के लिए बारडोली सत्याग्रह चलाया, जिससे अंग्रेजों को अप्रत्याशित लगान वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के प्रथम युद्ध के समय देश के गृह मंत्री के रूप में भी अहम भूमिका निभाई।

श्रद्धांजलि सभा में महेंद्र श्रीवास्तव, पं. मधुसूदन झा, डॉ. शंभू राम, केदार सिंह पटेल, त्रिभुवन पटेल, कुणाल सहाय, रितेश कुमार सिन्हा, सविता श्रीवास्तव, सुरेश चंद्रवंशी, खुर्शीद आलम, प्रभात चंद्र, जावेद खान, हरिनारायण राय, शहजाद अहमद, और अनिल सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में नेताओं ने सरदार पटेल की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी