छतरपुर में बोरवेल में गिरी मासूम को सुरक्षित निकाला गया

छतरपुर| मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खेत के बीच खोदे गए बोरवेल के गड्ढे में गिरी डेढ़ साल की दिव्यांशी को लगभग 11 घंटे तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नौगांव थाना क्षेत्र के दौनी गांव में गुरुवार की दोपहर को एक मासूम बच्ची के खेत के सूखे पड़े बोरवेल में गिर गई थी। यह हादसा तब हुआ जब दिव्यांशी नाम की बालिका अपनी मां रामसखी कुशवाहा और दो बहनों के साथ खेत पर थी । रामसखी खेत में पानी लगा रही थी तभी दिव्यांशी खेलते खेलते सूखे बोरवेल के गडढे में जा गिरी। इसकी सूचना जैसे ही गांव वालों और प्रशासन को मिली तो राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

बताया गया है कि बच्ची लगभग 13 फुट की गहराई पर फंसी थी, और लगातार रो रही थी। राहत और बचाव कार्य में लगे दलों ने बोरवेल के समानान्तर लगभग 10 फुट की दूरी पर जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदा, उसके बाद सुरंग बनाई गई और बच्ची को सुरक्षित निकला लिया गया। यह अभियान लगभग 11 घंटे चला। इस राहत और बचाव कार्य के दौरान कई बार दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा , क्योंकि बीच-बीच में मिटटी धंसकने लगती थी।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया है कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ्य है और उसे किसी तरह की चोट भी नहीं आई है।

Related Posts

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

Continue reading
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश