मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र खेल परिसर का किया औचक निरीक्षण

  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाम में पाटलिपुत्र खेल परिसर का औचक निरीक्षण किया। इंडोर स्टेडियम सहित पूरे आउटडोर स्टेडियम और खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी मुआयना किया। खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने विस्तार से स्टेडियम की व्यवस्था के बारे में मुख्यमंत्री को बताया । भारोत्तोलन तथा अन्य खेलों का प्रशिक्षण और अभ्यास कर रहे खिलाडियों से भी मुख्यमंत्री ने मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
गौरतलब है मुख्यमंत्री 9 तारीख को पाटलिपुत्र खेल परिसर में सरकारी स्कूल के छात्रों में खेल प्रतिभा की खोज के लिए विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘मशाल’का उद्घाटन करने वाले हैं। अप्रैल 2025 में खेलो इंडिया का खेलो इंडिया यूथ गेम्स भी पहली बार बिहार में होने वाला है। इसके लिए राजगीर खेल परिसर और पाटलिपुत्र खेल परिसर को और बेहतर तरीके से तैयार किया जा रहा है। इन्हीं सभी तैयारियों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने आज निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं यहां सुचारु रूप से आयोजित की जा सकें।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?