पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मोर माजरा गांव में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय की चारदीवारी का किया शिलान्यास

आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा में 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाली वाहन पार्किंग का भी किया शिलान्यास

करनाल (विसु)। प्रदेश के विकास एवं पंचायत तथा खनन, भूविज्ञान मंत्री शनिवार को असंध उपमंडल के मोर माजरा गांव में पहुंचे। इस दौरान गांव में स्थित आर्य कन्या गुरुकुल की प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने उनका पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि गांव के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय की 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली चारदीवारी का शिलान्यास किया। इसी कड़ी में आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा में 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाली वाहन पार्किंग का भी शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर असंध के विधायक योगेंद्र राणा भी मौजूद रहे। उक्त परियोजनाओं का शिलान्यास करने उपरांत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के किसी भी गांव में विकास कार्यों में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जायेगी। पूरी पारदर्शिता के साथ हर गांव, हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के समान रूप से भाजपा की सरकार पिछले 10 वर्षों से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि आर्य कन्या गुरुकुल पिछले लंबे समय से कन्याओं को शिक्षा देकर अपनी विशेष पहचान देश भर में बना रहा है। वह भी समय-समय पर इस शैक्षणिक संस्थान में अपना सहयोग देते आ रहे हैं। आर्य कन्या गुरुकुल में शिक्षा के साथ-साथ यहां की लड़कियों ने खेलों में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें भी विशेष रूप से गर्व है कि ऐसा शिक्षण संस्थान उनके विधानसभा क्षेत्र में है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि हल्के जनता के लिए उनके द्वार 24 घंटे खुले हैं। कोई भी व्यक्ति अपने काम के लिए किसी भी समय मिल सकता है। उनके लिए हलके के लोगों की समस्याओं का हल करना ही मुख्य प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर मोर माजरा गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह, गुरुकुल के प्रधान जसबीर मान, एडीए सुरेंद्र बेनीवाल सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading
    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा