बन्दरा में पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित, ज्यादातर पुराने एवं अनुभवी चेहरों पर लोगों ने जताया भरोसा

 युवा मुखिया भी पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित,  कहीं कम मतों से तो कहीं भारी मतों से जीते विजेता

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। प्रखंड मुख्यालय के न्यू बीआरसी भवन में बुधवार की सुबह से शुरू हुआ मतगणना कार्य दोपहर तक समाप्त हो गया। पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए हुए मतदान की मतगणना कार्य के उपरांत चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बड़गांव पैक्स से अशर्फी राय(371)नूनफारा पैक्स से अभिषेक कुमार (295), पीरापुर पैक्स से राजेश कुमार (469),सिमरा पैक्स से दिलीप चौधरी (507) विजयी घोषित किए गए।वहीं रामपुरदयाल पंचायत के वर्तमान मुखिया ब्रजेश कुमार मोना(463) रामपुरदयाल पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किए गए।वहीं मतलूपुर पैक्स से नवीन कुमार (297),पटसारा पैक्स से रंजीत कुमार ठाकुर(611) एवं बन्दरा पैक्स से उदय नारायण (334) मुन्नी बैंगरी से मनोज कुमार (320) विजयी घोषित किए गए। इस तरीके से प्रखंड में बड़गांव,नूनफारा,सिमरा,पटसारा,बन्दरा,मतलुपुर और मुन्नी से निवर्तमान अध्यक्ष पुनः निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले हत्था पैक्स से नंदकिशोर द्विवेदी और तेपरी पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष रामचंद्र राय निर्विरोध चुने गए हैं।इन सभी निर्वाचित अध्यक्षों ने अपनी जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया है।जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों ने फूल मालाओं एवं रंग अबीर से विजेताओं का स्वागत किया।जीत के बाद विजेता-समर्थकों की टोलियां-गाड़ियां क्षेत्र के अतिप्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन को पहुंचती रही।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?