चावल की नई किस्म पहचानने वाली प्रोफेसर बनीं नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की फेलो

नई दिल्ली| फसलों को हानिकारक मेटल्स से बचाने की प्रक्रिया ईजाद करने वाली जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) प्रोफेसर को देश की प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ के फेलो के रूप में चुना गया है। जामिया की प्रोफेसर डॉ. मीतू गुप्ता का फसल के पौधों, चावल और भारतीय सरसों में आर्सेनिक स्ट्रेस को स्पष्ट करने में बड़ा योगदान है। खासतौर पर उनके शोध ने चावल की ऐसी किस्मों की पहचान की है जो आर्सेनिक स्ट्रेस के प्रति सहनशील हैं। डॉ. मीतू गुप्ता को उनके मौलिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत के फेलो के रूप में चुना गया है। उनका यह कार्य हैवी मेटल डेटोक्सीफिकेशन में शामिल सेलुलर और मोलिक्यूलर मैकेनिज्म विशेष रूप से फसल के पौधों, चावल और भारतीय सरसों में आर्सेनिक स्ट्रेस को स्पष्ट करने में मददगार है।

डॉ. मीतू गुप्ता जामिया विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

डॉ. गुप्ता के शोध में समान रासायनिक गुणों वाली अन्य मेटल्स के साथ आर्सेनिक की परस्पर क्रिया और समान ट्रांसपोर्ट सिस्टम को साझा करने के प्रभाव का पता चला है।

जामिया की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस तरह की उपलब्धि विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों को भी उच्च गुणवत्ता वाले शोध करने के लिए प्रेरित करती है। जामिया विश्वविद्यालय अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और अपने शोधकर्ताओं को इसकी स्वतंत्रता भी देता है। यह उन्हें अपने शोध को प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है जो विभिन्न विभागों से अच्छी शोध परियोजनाएं प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होता है।

डॉ. गुप्ता ने यह समझने में भी योगदान दिया है कि कैसे ऑक्सिन और नाइट्रोजन सिग्नलिंग पैथवे आर्सेनिक स्ट्रेस के तहत रूट सिस्टम को नियंत्रित करता है। डॉ. गुप्ता के शोध समूह ने जीन पहचान की है, जिन्हें आर्सेनिक सहनशील पौधों को विकसित करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

वर्तमान में उनका कार्य कंबाइंड स्ट्रेस स्थितियों के दौरान टॉलरेंस मैकेनिज्म में शामिल बायोलॉजिकल पैथवेज और सिग्नेचर मेटाबोलाइट्स के विनियमन को समझने पर केंद्रित है।

Related Posts

देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

‘मेरी श्रेष्ठ लघुकथा–2025’ में डॉ. प्रियंका सौरभ की…

Continue reading
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ
  • TN15TN15
  • August 6, 2026

यह अत्यंत खेद का विषय है कि सूरजमल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

  • By TN15
  • August 14, 2026
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

  • By TN15
  • August 14, 2026
जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

  • By TN15
  • August 14, 2026
वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

  • By TN15
  • August 14, 2026
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है