चंपारण: पांचवें चरण का पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, कल सुबह से होगी मतगणना

राजन

मोतिहारी। पांचवें चरण के पैक्स चुनाव को लेकर आज मतदान शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हो गया। पांचवें चरण के पैक्स चुनाव में बंजरिया, सुगौली, मोतिहारी एवं कोटवा प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए मतदान कराये गए।
इसके लिए बंजरिया में 27, सुगौली में 65, मोतिहारी में 44 एवं कोटवा में 41 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक निर्धारित था।
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी एवं सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनाती की गई थी। जिला के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा मतदान केंद्रों का भ्रमण कर आज के मतदान का जायजा लिया गया। मतदान सभी जगह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ है। आज के मतदान की मतगणना कल सुबह 8:00 बजे से संबंधित प्रखंड मुख्यालय में कराई जाएगी।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?