भारत में हर 2 साल में बढ़ते हैं डेंगू के मामले : केंद्र

नई दिल्ली| पिछले पांच वर्षो के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर भारत में डेंगू के मामलों की संख्या में हर दूसरे वर्ष वृद्धि देखी गई है। हालांकि, प्रत्येक वैकल्पिक वर्ष में दर्ज किए गए डेंगू के मामलों की कुल संख्या में धीरे-धीरे कमी आई है। यह बात स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा में कही। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर देखा गया है कि 2017 में मामलों की संख्या 1,88,401, 2019 में 2,05,243 और 2021 में 1,77,695, 2016 में 1,29,166, 2018 में 1,24,493 और 2020 में 44,585 थी।

भारती इस सवाल का जवाब दे रही थीं कि क्या देश में साल-दर-साल वेक्टर जनित बीमारियों- जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में वृद्धि हुई है? उन्होंने अपने जवाब में कहा कि डेंगू के मामलों में हर दूसरे साल बढ़ोतरी देखी गई।

उन्होंने कहा, चिकनगुनिया ने देश में मिश्रित प्रवृत्ति दिखाई है। 2016 में पुष्ट मामलों की संख्या 26,364, 2017 में 12,548, 2018 में 9,756, 2019 में 12,205, 2020 में 6,324 और चालू वर्ष में 10,553 थी।

पिछले पांच वर्षो में आए मलेरिया के मामलों के विश्लेषण से पता चला है कि हर साल संख्या में लगातार गिरावट आई है – 2016 में 10,87,285, 2017 में 8,44,558, 2018 में 4,29,928, 2019 में 3,38,494, 2020 में 86,532 और चालू वर्ष में 1,26,375 मामले आए हैं।

राज्यमंत्री ने सदन को सूचित किया कि आंकड़ों के आधार पर नहीं कहा जा सकता कि वेक्टर जनित बीमारियों के मामलों में साल दर साल वृद्धि हुई है।

Related Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

CJP Protest: शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के…

Continue reading
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी

कॉकरोच जनता पार्टी ने 3 जून को दिल्ली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

  • By TN15
  • June 9, 2026
TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

  • By TN15
  • June 9, 2026
अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’