मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से जुड़े, समाधान शिविरों में आए लोगों से किया संवाद, लिया फीडबैक, समस्याओं के निवारण के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हर कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन : उपायुक्त

 

करनाल, (विसु)। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार समाधान शिविरों का आयोजन हर कार्यदिवस में प्रातः: 10 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें आमजन समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। समाधान शिविरों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और समाधान शिविर में आए आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं के निवारण को लेकर फीडबैक लिया। वीसी के दौरान मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविरों में अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान निकालें।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि परिवार पहचान पत्र को हरियाणा सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। पात्र व्यक्तियों को अब ऑनलाइन ही योजना का लाभ घर बैठे मिल रहा है। इसलिए परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं जैसे आय, जाति, रिहायशी प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनवाने के अलावा वृद्धावस्था पेंशन भत्ता सहित अन्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का तत्परता से समाधान कर तथा जो समस्याएं मुख्यालय चंडीगढ़ से संबंधित हैं, उन्हे हाइलाइट करके मुख्यमंत्री कार्यालय भेजें ताकि उनका समाधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याएं जिन्हें रद्द कर दिया जाता है, उनके रद्द होने का कारण जरूर जांचे ताकि इन समस्याओं पर भी संज्ञान लिया जा सके।

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह ने समाधान शिविर में लोगों से किया संवाद

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नगर निगम में आयोजित समाधान शिविर में वीसी के माध्यम से जुड़े व समस्या के निराकरण के लिए आए लोगों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करनाल निवासी निखिल व गौरव से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। निखिल व गौरव ने बताया कि उनकी समस्या प्रॉपर्टी आईडी को लेकर थी जिसका समाधान आज के शिविर में हो गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया कि यह सब लगातार लगाए जा रहे समाधान शिविरों की बदौलत ही आज जनता की समस्याओं का जल्द समाधान हो रहा है।

 

मुख्यमंत्री स्वयं करते हैं समाधान शिविर की मॉनिटरिंग: मुख्य सचिव

 

मुख्य सचिव विवेक जोशी ने वीसी के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविरों की मॉनिटरिंग करते हंै तथा किसी भी समय शिविर से जुडक़र जनता से सीधा संवाद कर सकते हैं। इसलिए आयोजित शिविरों में टीवी स्क्रीन व माईक की व्यवस्था हो ताकि सीएम को शिविरों में आए लोगों से बात करने में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अपने जिलों में समाधान शिविरों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करवाएं ताकि अधिक से अधिक लोग समाधान शिविरों का लाभ उठा सकें।

 

समाधान शिविरों में आ रही शिकायतों का मौके पर ही किया जा रहा समाधान : उपायुक्त

 

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार करनाल में लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में प्रत्येक कार्यदिवस पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे ही शिविर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में नीलोखेड़ी, इन्द्री, असंध और घरौंडा में भी आयोजित किए गए।

उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें 3 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा 7 शिकायतें अभी लंबित है। इसी प्रकार से उपमंडल इंद्री में क्रिड से संबंधित 5 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। घरौंडा उपमंडल में क्रिड से संबंधित 3 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। उपमंडल असंध व नीलोखेड़ी में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

 

प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व से संबंधित शिकायतों का नगर निकाय व बीडीपीओ कार्यालयों में हो रहा समाधान

 

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिला में प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए नगर निगम कार्यालय, नगर पालिका कार्यालयों व बीडीपीओ कार्यालयों में भी समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम करनाल के कार्यालय में 11 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें से 9 शिकायतों का समाधान कर दिया गया और 2 शिकायतें अभी लंबित है। घरौंडा नगर पालिका कार्यालय में 3 शिकायतें आईं, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। असंध नगर पालिका में 8 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। निसिंग नगर पालिका में 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं नगर पालिका नीलोखेड़ी, तरावड़ी व इंद्री कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

  • Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?