कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम चरण के पैक्स चुनाव का मतदान सम्पन्न

 56% हुआ मतदान, कोई अप्रिय वारदात नहीं
 डीएम, एसएसपी ने गायघाट , बोचहा के कई बूथों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा
 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल सुबह 8 बजे से सभी प्रखंड मुख्यालय में शुरू होगी मतगणना, सभी प्रशासनिक तैयारी  जिलाधिकारी ने प्राधिकार के गाइडलाइन के अनुरूप स्वच्छ,निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने का दिया सख्त निर्देश।

दीपक तिवारी

मुजफ्फरपुर। पैक्स चुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार ने ‌ गायघाट एवं बोचहा प्रखंड के ‌ कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। विदित हो कि प्रथम चरण में बोचहा, गायघाट,औराई एवं कटरा में आज मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।
अधिकारीद्वय ‌ ने बोचहा प्रखंड अंतर्गत कर्णपुर उत्तरी पंचायत स्थित श्री पारसनाथ राजकीय मध्य विद्यालय बोचहा के मतदान केंद्र संख्या 7 (क), 7 (ख) एवं 7(ग) का निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत उनसर अंतर्गत पंचायत भवन में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 11 (क) एवं 11 (ख)का निरीक्षण किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने गायघाट प्रखंड के पटशर्मा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटशर्मा में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 2ए, 2बी एवं 2सी का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कई अन्य मतदान केदो का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्था एवं स्थिति का जायजा लिया।
सभी दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं मतदान कर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी पर सक्रिय एवं तत्पर रहे। सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई।

प्रथम चरण के मतदान में ‌ बोचहा में 52%, गायघाट में 51%, कटरा में 58% औराई में 62% वोटिंग हुआ है।प्रथम चरण में औसत 56% मतदान हुआ है।

प्रथम चरण के मतों की गिनती संबंधित प्रखंड मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्तादेश जारी कर विधि व्यवस्था संधारित रखने एवं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने के लिए बज्रगृह, मतगणना स्थल एवं मतगणना परिसर में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की है एवं सभी अधिकारियों को सक्रिय एवं तत्पर रहकर विधि व्यवस्था संधारित रखने तथा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने का सख्त निर्देश दिया है।

प्रवेश द्वार पर ही व्यक्तियों की कड़ाई से जांच की जाएगी , मतगणना परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा , केवल अनुमान्य व्यक्तियों का ही प्रवेश सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। किसी प्रकार का शस्त्र, घातक हथियार ,धूम्रपान सामग्री, माचिस, मोबाइल फोन ‌ इत्यादि मतगणना परिसर में ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध है।
संबंधित सभी थानाध्यक्ष को मतगणना की स्थिति पर निगरानी रखने तथा शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन गश्ती करने का निर्देश दिया गया है। मतगणना के पश्चात किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसका अनुपालन दृढ़ता पूर्वक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। उन्हें अपने क्षेत्र में अवस्थित सभी मतगणना स्थल पर अनुश्रवण करते रहने , शांतिपूर्ण मतगणना एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्राधिकार के दिशा निर्देश एवं मानक के अनुरूप मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से शांतिपूर्ण संपन्न करने का सख्त निर्देश दिया है।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?