कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर ओझा ने दिया बयान

मुंबई| भारत के पूर्व क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (आईसीए) के आईपीएल गवनिर्ंग काउंसिल के सदस्य प्रज्ञान ओझा ने टेस्ट कप्तान विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि कोहली एकदिवसीय कप्तान के रूप में हटाने और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्धता के सवालों के जवाब में अपने शब्दों का सही चयन कर सकते थे। ओझा ने ट्विटर पर लिखा, “एक व्यक्ति सिर्फ अपनी अच्छाइयों को दिखाता और उसे पता है कि लोगों के सामने उसे क्या दिखाना है और क्या नहीं। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि कोहली को भी कुछ ऐसा ही नहीं कहना चाहिए था, जिससे विवादों को और तूल मिले।”

रोहित शर्मा के वनडे कप्तान के रूप में उनकी जगह लेने के बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए कोहली ने घटनाओं का जिक्र किया और एकदिवसीय कप्तान के रूप में हटाए जाने के बारे में कैसे पता चला इस पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जो कहा था, उस पर भी अपनी बातें कही।

गांगुली ने कहा था कि उन्होंने कोहली से टी20 कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था। हालांकि, कोहली ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि जब मैंने टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और अपने फैसले के बारे में बीसीसीआई को बताया, तो उन्होंने इसे सही दिशा में अच्छा कदम बताया। मुझे इस पर पुनर्विचार करने के लिए नहीं कहा गया था।

भारतीय टीम 26 दिसंबर से 23 जनवरी तक तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई है।

Related Posts

कंपनियों की लगी लाइन, वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल 

वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा…

Continue reading
IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी… वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं No-1, देखें Top-5 लिस्ट

IPL 2026 का क्वालीफायर-2 आज गुजरात टाइटंस और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’