चलते ऑटो में महिला से छेड़छाड़,बचने के लिए लगाई छलांग

 जहानाबाद। सूबे में महिलाएं सुरक्षित नहीं है! ऑटो में सवार होकर घर जा रही एक महिला से मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। अपनी इज्जत बचाने के लिए महिला ने ऑटो से छलांग लगा दी। चलती ऑटो से गिरने की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज चल रहा है।
घटना जहानाबाद -काको रोड में हाजीपुर गांव के पास हुई महिला हुलासगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। मंगलवार रात वो ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थीं। ऑटो में कुछ मनचले पहले से ही सवार थे । रात के समय में महिला को अकेला पाकर वो महिला से छेड़खानी करने लगे। महिला ने विरोध किया तो बदमाश मारपीट करने लगे। इससे घबड़ा कर महिला ने ऑटो रोकने को कहा तो ड्राइवर ने ऑटो की स्पीड बढ़ा दी। घबड़ाई औरत ने आटो से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रुप से् घायल हो गई। महिला का सिर फट गया। घायल महिला को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए नदियांवा गांव के पास क्लीनिक में भर्ती कराया और तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और स्वजन को सूचना दी।
महिला जहानाबाद स्टेशन से ऑटो पर सवार होकर काको जा रही थी। ऑटो सवार कुछ युवकों ने मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’