यूपी सरकार ने बजट में खोला खजाना, किसानों व बुजुर्गों को मिली सहूलियत

लखनऊ| उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव 2022 के पहले 8 हजार 479 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। बजट में किसानों व बुजुर्गों के लिए पेंशन सहित प्रदेश के कई हिस्सों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, खेल व काशी विश्वनाथ के लिए भी धन आवंटित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने गरीबों, मजदूरों, जरूरतमंदों और महिलाओं के लिए खजाना खोला है। उन्होंने निराश्रित महिलाओं, वृद्धावस्था और दिव्यांगजन पेंशन की राशि पांच सौ से एक हजार रुपए बढ़ाने और कुष्ठरोगियों को तीन हजार रुपए प्रति माह, असंगठित क्षेत्र के करीब ढाई करोड़ मजदूरों और करीब 60 लाख पंजीकृत मजदूरों को दिसंबर माह से मार्च तक पांच सौ प्रति माह देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी ने हर कुष्ठ रोगी को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना से भी लाभान्वित करने और आयुष्मान भारत की राशि खर्च होने के बाद गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को पांच लाख अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की है।

सीएम योगी ने सपा का बिना नाम लिए कहा कि करोड़ों हिंदुओं का कत्लेआम कराने वाला जिन्ना भारत का आदर्श कभी नहीं हो सकता। निर्दोष लोगों का हत्यारा है वह व्यक्ति, लेकिन कुछ लोग जिन्ना को महिमा मंडित अपने क्षणिक वोट बैंक के स्वार्थों के लिए कर रहे हैं, इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।

कहा कि समाजवाद ला रहे हैं, यही समाजवाद है। अंधेरा लाना समाजवाद है। गुंडागर्दी समाजवाद है, माफियागिरी समाजवाद है। आतंकवादियों को प्रश्रय देना अगर समाजवाद है, तो ऐसे समाजवाद को तिलांजलि देना ही अच्छा है और उसको तिलांजलि देने के लिए लोगों को तैयार होना ही होगा।

योगी ने कहा कि आचार्य रजनीश ने एक बात कही थी कि जो नया समाजवाद है, समाजवाद अमीरों को गरीब बनाता है।

Related Posts

आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

Continue reading
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
  • TN15TN15
  • August 5, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

  • By TN15
  • August 8, 2026
गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

  • By TN15
  • August 8, 2026
जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

  • By TN15
  • August 8, 2026
कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

  • By TN15
  • August 7, 2026
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

  • By TN15
  • August 7, 2026
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

  • By TN15
  • August 7, 2026
पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?