जिले भर के समाधान शिविरों में आई 27 शिकायतें, 15 शिकायतों का मौके पर किया गया निवारण

करनाल, (विसु)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर जिले भर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम कार्यालय, नगर पालिका कार्यालयों व बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को लगाए गए समाधान शिविर में कुल 27 शिकायतें आई, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। 12 शिकायतों को अभी लंबित रखा गया है।

बता दें कि बता दें कि नगर निगम करनाल के कार्यालय में निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शिकायतों को सुना। यहां 11 शिकायतें आई, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, 6 शिकायतें अभी लंबित हैं। घरौंडा नगर पालिका कार्यालय में 1 शिकायत आई, जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इंद्री नगर पालिका में 1 शिकायत आई जिसका समाधान कर दिया गया। असंध नगर पालिका में 2 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं नगर पालिका नीलोखेड़ी, तरावड़ी व निसिंग नगर पालिका कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। बीडीपीओ कार्यालय करनाल में 11 शिकायतें आई, जिनमें से 6 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, 5 शिकायतें अभी लंबित हैं। घरौंडा बीडीपीओ कार्यालय में 1 शिकायत प्राप्त हुई जो अभी लंबित है। अन्य बीडीपीओ कार्यालयों में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

बता दें कि जिला की प्रत्येक नगर पालिका और बीडीपीओ कार्यालयों व नगर निगम के दफ्तरों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आमजन की प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व योजना से जुड़ी शिकायतों को सुना जा रहा है और उनका मौके पर समाधान भी किया जा रहा है।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…