पुलिस कमिश्नर की स्वच्छता को लेकर नई पहल

ऋषि तिवारी
नोएडा। बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुलिस और आमजन की सुविधा के लिए गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आईओसीएल द्वारा दिए गए दो व्हीकल माउंटेड टॉयलेट्स को आम जनता और पुलिस को समर्पित किया। इन टॉयलेट्स की स्थापना से पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध होगी। यह पहल सार्वजनिक स्वच्छता को बढ़ावा देने और लोगों के आवागमन के दौरान सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से की गई है।

व्हीकल माउंटेड टॉयलेट्स का उद्देश्य विशेष रूप से बड़े पैमाने पर सामाजिक आयोजनों, सार्वजनिक समारोहों और आपातकालीन स्थितियों के दौरान स्वच्छता की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करना है। इन पोर्टेबल टॉयलेट्स से सड़क पर यात्रा करने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वालों को स्वच्छता की सुविधाएं मिलेंगी। यह कदम एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

इस पहल के अंतर्गत दो व्हीकल माउंटेड टॉयलेट्स पुलिस और आम जन के उपयोग के लिए उपलब्ध होंगे। ये टॉयलेट्स न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देंगे, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को जरूरी सफाई की सुविधाएं प्रदान करेंगे। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस कदम को स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे कानून व्यवस्था में भी सुधार होगा और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता की स्थिति बेहतर होगी।

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरि मीना, पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनिति, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय रवि शंकर निम, आईओसीएल के अधिकारी सेथिल कुमार एन डायरेक्टर (पी.एन.बी.डी), एसके पालिथ एजूकेटिव डायरेक्टर(एचआर) और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’