मोतिहारी में नकली डिटर्जेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़

 पुलिस ने भारी मात्रा में रैपर,पैक सर्फ सहित दो को किया गिरफ्तार

 मोतिहारी। स्वर्ण प्रभात के मोतिहारी पुलिस का कप्तान बनते हीं उनका विभाग एक्शन में है। अपराधियो, धंधेबाजों पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है। इसी क्रम में मोतिहारी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए NH-27 स्थित एक भवन में चल रही नकली व्हील डिटर्जेंट पावडर की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को दबोच लिया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में एक किलो और आधा किलो के पैकेटों में पैक किया हुआ नकली व्हील डिटर्जेंट पावडर, खाली पैकेट, सिलाई मशीन, वजन तौलने वाली मशीन, एक पिकअप वाहन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। बता दें कि कोटवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सीओ की उपस्थिति में छापेमारी कर नकली व्हील डिटर्जेंट पावडर के मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया। पुलिस ने भारी मात्रा में पैकिंग एक किलो आधा किलो व्हील सिर्फ ,रैपर ,बिना पैक माल,पिकआप पर लोड सर्फ ,वेट मशीन,सिलाई मशीन सहित बरामद किया है।
वहीं पुलिस ने डाइवर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ की उपस्थिति में दुकान को सील कर दिया गया है।गिरफ्तार की पहचान कोटवा के राकेश कुमार व साहेबगंज के मोहम्मद असरफ के रूप में किया गया।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’