दिल्ली में ओमिक्रॉन के 2 नए मामले, कुल केस बढ़कर 10 हुए

नई दिल्ली| दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को ओमिक्रोन के दो नए मामले सामने आए, जिससे यहां कोरोना के इस वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। जैन ने कहा, “दिल्ली में अब ओमिक्रॉन वेरिएंट के 10 मामले हैं। 10 में से एक को स्वस्थ्य होने के बाद छुट्टी दे दी गई है और नौ अभी भी लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती हैं। उनमें से कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है।”

मंत्री के मुताबिक एलएनजेपी में फिलहाल ओमिक्रॉन जैसे लक्षण वाले कुल 40 मरीज भर्ती हैं।

जैन ने कहा कि 40 में से 38 कोविड पॉजिटिव हैं और दो संदिग्ध हैं, आठ और संदिग्ध मरीजों को गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एलएनजेपी अस्पताल को ओमिक्रॉन रोगियों के इलाज के लिए समर्पित किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि अस्पताल में समर्पित बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी गई है क्योंकि हवाईअड्डे पर विदेश से आने वाले अधिकांश यात्री वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

जैन ने दिन में पहले सरदार पटेल अस्पताल में एक डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि उन्नत मशीन एक घंटे में कम से कम 50 मरीजों का एक्स-रे कर सकती है जिससे संक्रमण का जल्द पता लगाने में मदद मिलेगी।

गुरुवार तक, देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 73 तक पहुंच चुकी है।

Related Posts

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

Continue reading
10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!