रे भाई हमरा आग काहे लगाबइसे हम अभी जिंदा हती हमरा घरे ले चल।

मुजफ्फरपुर: श्मशान घाट में हुआ ऐसा कुछ, जिसे देखकर लोगों के उड़े होश!

 मुजफ्फरपुर। बिहार में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। यहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन वो श्मशान घाट में चिता पर जिंदा हो गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोग डर के मारे भाग गए। परंतु कुछ लोगों ने साहस कर युवक को चिता से उतारा और फिर से मृतक के परिजनों ने उसे प्रभात तारा अस्पताल ले गए, जहां इलाज के क्रम में युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना मुज़फ़्फ़रपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र के माधोपुर की है। 22 वर्षीय मिट्ठू कुमार नामक युवक की तबीयत खराब हो गई थी। उसके हाथ-पैर में झुनझुनी हो रही थी। परिजनों ने उसे पहले एक ओझा के पास ले गए। ओझा ने झाड़-फूंक की और कहा कि अब वह ठीक हो जाएगा, चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
परिजनों ने मिट्ठू को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने बताया कि उसे जोंडिस है। परिजनों ने मिट्ठू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन मिट्ठू के शव को लेकर श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने शव को चिता पर रख दिया। आग लगाने की तैयारी ही चल रही थी। मृतक के छोटे भाई की ओर से मुखाग्नि देने की तैयारी की जा रही थी, तभी अचानक मृतक के शरीर में हरकत होने लगी। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
चिता पर लेटे मिट्ठू ने चीखते हुए कहा- रे भाई हमरा आग काहे लगाबइसे हम अभी जिंदा हती हमरा घरे ले चल।’ उसकी यह बातें सुनकर पहले कुछ लोग डर से भागे, फिर कई लोग चिता के पास आए। उन्होंने मिट्ठू को आनन-फानन में चिता से नीचे उतारा।
परिजनों ने फिर से उसे तुरंत प्रभात तारा अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पहली बार युवक को मृत घोषित करने वाले डॉक्टर पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग और मृतक के परिजनों का कहना है कि यदि डॉक्टर उचित तरीके से इलाज करते, तो युवक की जान बच सकती थी।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?