बेहद सफल रहा हिंदी महोत्सव पर आयोजित शेरी नशिस्त का आयोजन

लोगों ने आदर्श प्रेस क्लब के इस कदम को जमकर सराहा

कई शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया

अफजलगढ़। बीती रात आदर्श प्रेस क्लब द्वारा आयोजित शेरी नशिस्त का आयोजन बेहद सफल रहा। हिंदी महोत्सव के उपलक्ष में कासमपुर गढ़ी के अलीगढ़ कान्वेंट स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में शायराना अंदाज में बिजनौर जिले की प्रशंसा करते हुए इसके इतिहास पर रोशनी डाली गई जिसे सुनकर लोग मंत्रमुक्त हो गए। शिक्षक गय्यूर अली खान की अध्यक्षता एवं शायर इरशाद धनपुरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में क्लब द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा व साहित्य के क्षेत्र में शिक्षक सुरेंद्र सिंह गय्यूर अली खान, डॉ. अल्ताफ हुसैन साबरी, डॉ. नौशाद अली व हाफिज रईस अहमद को संगठन के अध्यक्ष एसएम असलम, महासचिव सुभाष तोमर, कानूनी सलाहकार शाहिद अली एड. फिरोज आलम, कामिल खान व शकील प्रधान सहित मंचासीन अतिथियों के कर कमलों द्वारा शॉल ओढ़ाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही ताइक्वांडो बाल खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट एस एम ज़ैद को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शायर शमीम अहमद “गुल* का शेरी मजमुआ बू-ए-गुल का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शमा रोशन कर शराफत अंसारी की नाते पाक से प्रोग्राम का आगाज हुआ। तत्पश्चात शायरों कारी नौशाद आलम “शाद”, कारी रशीद हमीदी, इमरान सागर शेरकोटी, इरशाद धामपुरी, जहीर अहमद “जहीर”, शराफत अफजलगढ़ी, शमीम गुल, शफक्कत भारती, कामिल खान, एसएम असलम, हकीम जफर जसपुरी, सोहिल ठाकुरद्वारवी व सुरेंद्र सिंह ने उम्दा कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। शायराना अंदाज में इश्क-ओ-मोहब्बत व मुल्क परस्ती वगैरा की शायरी के साथ-साथ बिजनौर जिले की शायराना अंदाज में जानकारी पाकर सामाईन बेहद खुश नजर आए और देर रात तक शायरों के कलाम पर जमकर दाद देते रहे। अंत में आदर्श प्रेस क्लब के अध्यक्ष एस एम असलम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते रहने का लोगों को यकीन दिलाया और सभी से सहयोग का आह्वान किया।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…