बिहार उप चुनाव : 4 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, नीतीश-तेजस्वी-प्रशांत किशोर में कौन होगा विजेता?

पटना (दीपक कुमार तिवारी)। बिहार में चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष का माहौल बन गया है। एनडीए के नीतीश कुमार, ‘इंडिया’ गठबंधन के तेजस्वी यादव, और नवगठित जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर के बीच इस बार कांटे की टक्कर है। ये चुनाव न केवल इन नेताओं की प्रतिष्ठा के लिए अहम हैं, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा भी तय करेंगे।

वर्तमान में एनडीए के पास चार में से केवल एक सीट है, जबकि तीन सीटें ‘इंडिया’ गठबंधन के पास हैं। रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज और तरारी सीटों पर होने वाले इस उपचुनाव में हर दल ने अपने सशक्त उम्मीदवारों को उतारा है। प्रशांत किशोर पहली बार अपने जन सुराज दल के माध्यम से इस चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनकी छवि पर इस चुनाव का परिणाम महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा।

रामगढ़ और बेलागंज सीट पर राजद के उम्मीदवार हैं, जबकि इमामगंज सीट एनडीए के खाते में रही है। तरारी पर सीपीआई (एमएल) ने उम्मीदवार उतारे हैं, जो पहले भी इसी सीट पर कब्जा बनाए हुए थे। तीनों प्रमुख नेताओं के लिए यह चुनाव एक प्रकार का लिटमस टेस्ट है।

नीतीश कुमार के काम का आधार पर समर्थन देखने को मिलेगा, वहीं तेजस्वी यादव की नौकरी देने वाली छवि की भी कसौटी होगी। प्रशांत किशोर के लिए यह उनके राजनीतिक सफर की पहली परीक्षा मानी जा रही है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र